Let’s travel together.

बटेरा में ब्रिज पर पुलिस ने जनता से किया संवाद

0 273

हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने किया जागरूक

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

बम्हौरी – सिलवानी को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले बटेरा ओवर ब्रिज पर पुलिस ने जनता से संवाद करते हुए हेलमेट लगाकर ही दोपहिया वाहन चलाने की अपील की. रायसेन जिले के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देश और बरेली एसडीओपी राजीव जांगले तथा बरेली थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू के निर्देशन में पुलिस सहायता केन्द्र खरगोन के प्रभारी एसडी भालेकर एवं आरक्षक कुलदीप रघुवंशी ने यहां पुलिस – जनता संवाद किया. पुलिस सहायता केन्द्र खरगोन के प्रभारी उप निरीक्षक एसडी भालेकर ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि बरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में यह संवाद किया जा रहा है ताकि सड़क पर चलते हुए सभी सुरक्षित रहें. इसके लिए हेलमेट अति आवश्यक है. साथ ही यातायात के नियमों के पालन की अपील भी पुलिस द्वारा की गई.

पुलिस सहायता केन्द्र खरगोन के इंचार्ज एसडी भालेकर ने कहा कि सभी दो पहिया वाहन चालक अभियान में सहयोग करें और अन्य वाहन चालकों को भी हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें इससे दुर्घटनाओं से तो दूरी बनी ही रहेगी साथ ही जीवन भी सुरक्षित रहेगा. पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सबके सहयोग से ही सबकी सुरक्षा होती है. उन्होंने नशा मुक्ति अभियान की सफलता के लिए सभी से सहयोग करने की अपील भी की.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811