Let’s travel together.

दबंग बोले -जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर कचरे के साथ जमीन में दबा दूंगा आदिवासियों को

0 153

दबंगों ने उजाड़ी आदिवासियों की फसल

-आदिवासियों को जाति सूचक गालियां दीं, जान से मारने की धमकी भी दी
-सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन ने प्रशासन से की दबंगों से जमीन मुक्त कराने की मांग

शिवपुरी।ग्राम भानगढ़ में गरीब आदिवासी द्वारा बोई गई उड़द की फसल को नष्ट कर उसके स्थान पर दबंगों द्वारा स्वयं की सरसों की फसल बोए जाने का मामला सामने आया है। आदिवासियों ने जब विरोध किया तो उन्हें जातिसूचक गालियां देकर*दबंग बोले -जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर कचरे के साथ जमीन में दबा दूंगा आदिवासियों को* फिर मौके से खदेड़ दिया। पीडि़त आदिवासियों ने सहरिया क्रांति स्वंयोजक संजय बेचैन के माध्यम से इस मामले की शिकायत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंसती आदिवासी और उसके परिजनों की ग्राम भानगढ़ में पट्टे की जमीन है जिस पर आदिवासियों ने उड़द की फसल बोई हुई थी। इस जमीन पर बीते दिनों खेरू धाकड़, दयाल धाकड़, बनवारी धाकड़, बालकिशन धाकड़, बल्लू धाकड़, सुघर सिंह बघेल आदि के द्वारा उड़द की की फसल को नष्ट कर दिया और आदिवासियों को मौके से खदेड़ दिया। विरोध करने पर दबंगों ने आदिवासियों को जातिसूचक गालियां दीं। इस मामले की शिकायत जब हल्का पटवारी अनुराग जैन से की गई तो पटवारी ने दबंगों से मोटी रकम लेकर सर्वे नम्बरों में हेरफेर आदिवासी की जमीन का गलत सीमांकन कर दिया। इस मामले की शिकायत जब सुभाषपुरा थाने में की गई तो वहां भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की और आदिवासियों को डरा धमकाकर थाने से भगा दिया गया। इस पूरे मामले में अब सहरिया क्रांति ने प्रशासन से मांग की है कि बसंती आदिवासी की जमीन दबंगों के कब्जे से वापस दिलवाई जाए नहीं तो सहरिया क्रांति इस मामले में आंदोलन करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811