Let’s travel together.

मुश्काबाद गांव में सरकारी ट्यूबवेल में से आ रहा है पीला पानी ग्रामीण पीने के पानी के लिए हो रहे हैं परेशान

0 216

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सांची विकासखंड की अम्बाड़ी पंचायत अंतर्गत आने वाले मुश्काबाद गांव में लगा सरकारी ट्यूबवेल में गंदा पानी आने से ग्रामीण पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। हालांकि ग्राम में 2 हैंडपंप भी है मगर एक हैंडपंप सूख गया है। और दूसरा हैंडपंप में पानी कम निकलता है। ऐसे में एकमात्र ट्यूबवेल जो गांव के लिए सहारा बना था उसमें भी पीला पानी आ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नल जल योजना के लिए टंकी भी बनाई गई और पाइपलाइन भी आई थी। मगर टंकी सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। और पाइप लाइन जो आई थी वह वापस ना जाने कहां चली गई। जिससे गांव में नल जल योजना की सुविधा नहीं मिल पाई है। और टंकी में लाखों रुपए बर्बाद कर दिए हैं जो सिर्फ शोपीस बनी हुई है। नल जल योजना के नाम पर सिर्फ एक बोर किया गया। जिसमें मोटर डालकर ग्रामीण पानी निकालते हैं। मगर उसमें भी पीला पानी आ रहा है जो किसी काम का नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को पानी की भारी समस्या से जूझना पड़ रहा है। वह भी ऐसे मौसम में जब हर तरफ पानी ही पानी है। अगर इस मौसम में यह हाल है तो गर्मियों में क्या होगा इसी से अंदाजा लगा सकते हैं। इस और विभाग के जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811