Let’s travel together.

देवरी नगर परिषद में रविन्द्र रघुवंशी अध्यक्ष और जगदीश चौरसिया बने निर्विरोध उपाध्यक्ष

0 361

जिले की 12वीं नगरीय संस्था देवरी में भी भाजपा का कब्जा बरकरार 

सी एल गौर रायसेन

जिले की नवगठित नगर पंचायत परिषद देवरी में संपन्न हुए चुनाव के बाद देरी नगर का प्रथम नागरिक होने का सौभाग्य रविंद्र रघुवंशी को मिला है वहीं उपाध्यक्ष पद पर जगदीश चौरसिया दोनों ही निर्विरोध रूप से अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाए गए हैं दोनों निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात देवरी नगर की जनता के लोगों ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पुष्पहारो के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया एवं देवरी नगर में जुलूस निकाला गया जिसका जगह-जगह देवरी के नागरिकों एवं जनता के लोगों ने स्वागत किया । ज्ञात हो कि जिले की देवरी नगर परिषद का है पहली बार चुनाव था और भारतीय जनता पार्टी समर्थित पहला अध्यक्ष भी भाजपा का ही चुना गया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी निर्विरोध निर्वाचन में बड़ी भूमिका निभाई तब जाकर देवरी में भाजपा समर्थित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निर्विरोध चुना गया नवागत नगर परिषद अध्यक्ष बनने के बाद रविंद्र रघुवंशी ने बताया कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से अध्यक्ष बनाए गए हैं जिस प्रकार से मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं नगर के पार्षदों ने मुझे अध्यक्ष पद पर चुना है मैं बखूबी पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए आम जनता की भलाई के लिए कार्य करूंगा एवं संपूर्ण देवरी नगर परिषद क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा उन्होंने अपने पार्षद साथियों सहित देवरी नगरी क्षेत्र की आम जनता का भी आभार व्यक्त किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811