मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
गुरुवार को सांची मंडल के अंतर्गत सलामतपुर में अल्पकालीन विस्तारक योजना की बैठक संपन्न हुई इसमें अल्पकालीन विस्तारक अविनाश केसरी एवं मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं मंडल प्रभारी वीर सिंह पटेल पालक गंगाराम चौकसे तथा मंडल के सभी पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठओ के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे, बैठक में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति केंद्र बाय शक्ति केंद्र कार्य का विभाजन किया गया,

विस्तारक जी दौरा कार्यक्रम दिनांक 30 जून से 04 जुलाई तक मंडल दौरा कार्यक्रम तय किया गया एवं पत्रक एवं सामग्री का वितरण किया गया साथ ही मंडल स्तर का 4 जुलाई को बूथ सम्मेलन का आयोजन सांची में आयोजित किया जाएगा जिसमें त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सम्मेलन में सम्मिलित होंगे