Let’s travel together.

स्कूल में नहीं मिले शिक्षक- कारण बताओ नोटिस जारी,हे भगवान कब होगा शिक्षा व्यवस्था में सुधार

0 733

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

बक्सवाहा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में मनमर्जी का दौर लगातार जारी है शिक्षक अपनी मनमर्जी से आते है हस्ताक्षर पंजी पर हस्ताक्षर बनाकर घर चले जाते है जब स्कूल के प्रभारी ही ऐसा करेंगे तो स्कूल में अतिथि शिक्षक क्यों पीछे रहें वह भी हफ्ते में एक दिन आते हैं और हस्ताक्षर रजिस्टर पर पूरे हफ्ते के हस्ताक्षर बनाते और घर पर आराम फरमाते हैं।
मामला कुडाजनी स्कूल का जहां शुक्रवार को स्कूल के समय स्कूल के गेट में रोज की तरह ताला डला हुआ मिला जिला जनपद सदस्य करन सिंह ने कुडाजनी स्कूल का शुक्रवार को निरीक्षण किया तो स्कूल में ताला डाला हुआ मिला. वहां स्कूल के प्रभारी कमलेश कुमार सेन, अरविंद चौरसिया, अंकुर श्रीवास्तव अतिथि शिक्षक, इसराइल खान अतिथि शिक्षक अनुपस्थित पाये गये जिसके उपरांत जिला सदस्य ने स्कूल संकुल में लिखित आवेदन देकर स्कूल की जानकारी से अवगत कराया जिसके बाद संकुल प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा कुडाजनी स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और संतोषजनक जवाब ना मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी के लिए जानकारी प्रस्तुत की गई है।

 

ऎसे मामले एक स्कूल का नहीं है लगभग विकासखंड के प्राथमिक स्कूल हफ्ते में एक या दो दिन ही खोले जा रहे हैं जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी है लेकिन प्राथमिक स्कूलों के प्रभारियों पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही यह सोचने का विषय है यहां संकुल प्राचार्य पर प्रश्न चिन्ह लगता है।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी पवन राय का कहना है कि स्कूल में उपस्थित टीचरों के ना मिलने को लेकर मामला सामने आया था जिसको लेकर नोटिस जारी किया गया है और एक-एक दिन का वेतन काट दिया गया है और जांच टीम सीएसी को सौंपी गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811