सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
थाना पुलिस द्वारा पुराने आदतन अपराधियों को ट्रेस करने की मुहिम चलाई जा रही है। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में प्रतिदिन आदतन व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। वही जो घटनाएं जो अभी तक ट्रेस नहीं हो पाई थी। उनका पता लगाने के लिए पुलिस पुराने अपराधियों को खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन व वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन अनुसार अनुभाग रायसेन के सलामतपुर, दीवानगंज क्षेत्र में अपराधियों को चेक किया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र में उक्त सभी अपराधियों से विस्तृत पूछताछ कर वर्तमान में हो रही घटनाओं की फोटो एवं फुटेज दिखाकर संदेहियों की पहचान के प्रयास किए गए। इस दौरान थाना क्षेत्र में कई आदतन अपराधियों से पूछताछ की गई।