Let’s travel together.

विजयदशमी पर कलेक्टर और एसपी ने की अस्त्र-शस्त्रों की पूजा

0 91

पुलिस लाइन सहित सभी थाना चौकियों में हुआ शस्त्र एवं वाहन की पूजा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाइन के साथ सभी थाना, चौकियों में अस्त्र-शस्त्र और वाहनों की वैदिक मंत्रोधाार के साथ पूजन किया गया। पुलिस लाइन के शस्त्रों की पूजन में कलेक्टर अक्षय कुमार ,पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, एसडीओपी कोलारस विजय कुमार ,रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव तथा शहर के थाना प्रभारी, एमटीओ एवं रक्षित केंद्र के जवानों की उपस्थिति में किया।
असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमीं पर्व पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्घि एवं खुशहाली की कामना की। दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी काम किया जाता हैं, उसमें विजय यानी सफलता मिलती है। परंपरा का निर्वहन करते हुए शस्त्र पूजन में सर्वप्रथम रक्षित केंद्र में रखे आर्म्स, एम्युनेशन का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद वाहनों की पूजा की। इसी प्रकार सभी थाना, चौकियों में उपलब्ध आर्म्स एम्युनेशन की पूजा की गई। शस्त्र पूजन में विशेष तौर पर रक्षित केंद्र तथा थाना, चौकियों में उपलब्ध आर्म्स, एम्युनेशन तथा शस्त्र स्वरूप वाहनों की साफ-सफाई आयल, ग्रीसिंग कर पूजन किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811