Let’s travel together.

नूरपुरा में किया गया आपकी सरकार आपके पास अभियान कार्यक्रम

0 578

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी। वार्ड की समस्याओ का निराकरण किए जाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा आपकी सरकार आपके पास,कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य रहवासियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है।इसी उद्देश्य को पूर्ण किए जाने को लेकर मंगलवार को नूरपुरा बार्ड में 12 व 13 नम्बर बार्ड का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया।

यहाँ पर  भाजपा युवा नेता दुर्गेश राजपूत ,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल महामंत्री संजू बनारसी की विशेष मौजूदगी में मंगलवार को आपकी सरकार आपके पास अभियान के अंतर्गत  कार्यक्रम आयोजन किया गया गया।

यहा पर अतिथियों ने अपने संबोधन में अभियान को  सामाजिक सरोकार की बेहतर पहल बताया तथा कहा कि प्रत्येक वार्ड मे यह कार्यक्रम आयोजित किए जाने से वार्ड की समस्याओं का निराकरण होगा। व वार्ड के विकास का खाका भी तैयार होगा ।

सीएमओ रितु मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम मे पहुचे रहवासियों के  द्वारा विभिन्न समस्याओ से संबंधित 10 आवेदन प्रस्तुत किए गए। आवेदनो का परीक्षण उपरांत निराकरण की कार्रवाही की जाएगी। यहां पर आवास योजना के तहत निकाए के द्वारा एक हितग्राही को स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया।  इस दौरान बार्ड 12 निवासी बेबा रहबरी बी को संबल योजना अंर्तगत 2 लाख रुपए की  अनुग्रह सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया

कार्यक्रम में लोगो को केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा निकाए के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।  तथा पात्र हितग्राहियो को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811