Let’s travel together.

अशोका गार्डन पुलिस की बड़ी सफलता::शातिर वाहन चोरों से 30 लाख रूपये कीमत के 37 दो पहिया वाहन बरामद

0 168

भोपाल।अशोका गार्डन पुलिस द्वारा विगत दिनों भोपाल जिले में चोरी करने वाले शातिर वाहन चोरों को पकडकर लगभग 30 लाख रूपये कीमत के 37 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।

थाना क्षेत्र में होने वाली वाहन चोरियों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर व्ही डी पोर्टल के माध्यम से लगातार वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान 2 व्यक्ति पुलिस चेकिंग देखकर गाडी पलटाकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया।

व्ही डी पोर्टल के माध्यम से उक्त वाहन की चेकिंग की गई तो उक्त वाहन थाना अशोका गार्डन से पूर्व में चोरी होना पाया गया. इसके बाद दोनों व्यक्तियों से नाम पता पुछा तो अपना नाम अमित राठौर उर्फ अंतिम नि. ग्राम साईआर्या कालोनी जिला हरदा एवं धर्मेन्द्र सिंह नि. म.न. 1232 खुशीपुरा हनुमान मंदिर के पास चांदबढ थाना बजरिया भोपाल का होना बताया जिनसे मोटर साईकिल के संबध मे कागजात मांगे गये जिन्होंने नहीं होना बताया जिसके बाद उक्त दोनों व्यक्तियो से गहनता से पुछताछ की गई तो दोनों व्यक्तियों ने उक्त मोटर साईकिल को थाना अशोका गार्डन से चोरी करना बताया।

पुछताछ के दौरान दोनों ने करीब 10 गाडिया थाना अशोका गार्डन से चोरी करना कबुल किया। आरोपी अमित राठौर उर्फ अंतिम एवं धर्मेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर मान न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपीयों का 4 दिवस का पुलिस रिमान्ड लिया गया। पुलिस रिमान्ड के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन, थाना बजरिया, थाना मंगलवारा, थाना हनुमानगंज, थाना गोविन्दपुरा, थाना कोहेफिजा, थाना टीटी नगर, थाना एमपी नगर क्षेत्र एवं इदौर जिले से चोरी किये गये करीब 37 दो पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया एवं बताया की हमने दीपक रघुवंशी नि. ग्राम खिरिया जागीर थाना हैदरगढ जिला विदिशा एवं किशन सेन नि. ग्राम खिरिया जागीर थाना हैदरगढ जिला विदिशा तथा दिनेश चौरिया नि.ग्राम अमरपुरा थाना सिद्दीकगंज जिला सिहोर को करीब 20 दो पहिया वाहन बेचने के लिये दिये थे पुलिस रिमान्ड के दौरान आरोपी अमित एवं धर्मेन्द्र ने दीपक , किशन, दिनेश चौरसिया के पास रखी चोरी की 20 दो पहिया वाहनो को जप्त कराया गया आरोपी अमित उर्फ अंतिम एवं धर्मेन्द्र से कुल 17 दो पहिया वाहनो को जप्त किया गया है अभी तक भोपाल जिले एवं इंदौर जिले के 37 दो पहिया वाहन जप्त किये जा चुके है तथा अन्य दुपहिया वाहनों के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुराग हासिल हुये है, जिसकी सूचना के आधार पर अन्य वाहनों की बरामदगी के प्रयास जारी है।

अमित राठौर उर्फ अंतिम पिता गौरीशंकर राठौर उम्र 36 साल नि. ग्राम साईआर्या कालोनी जिला हरदा जो कक्षा 9 तक पढा है एवं ड्रायवरी का काम करता है तथा पाँच साल से अपने परिवार से अलग रह रहा है।

धर्मेन्द्र सिंह पिता कैलाश सिंह उम्र 36 साल नि. म.न. 1232 खुशीपुरा हनुमान मंदिर के पास चांदबढ थाना बजरिया भोपाल जो कक्षा 5 वी तक पढा है एवं इन्दौर वाणगंगा मं 2020 तक ढाबा पर काम करता था अभी मजदूरी का काम करता है । तथा 2 साल से अपने परिवार से अलग रह रहा है
दीपक रघुवंशी पिता गजराज सिंह रघुवंशी उम्र 20 साल नि. ग्राम खिरिया जागीर थाना हैदरगढ जिला विदिशा जो कक्षा 9 वी तक पढा है एवं जेसीबी मशीन चलाने का काम करता है । तथा परिवार के साथ रहता है।
किशन सेन पिता गोविंद सेन उम्र 20 साल नि. ग्राम खिरिया जागीर थाना हैदरगढ जिला विदिशा जो कक्षा 8 वी तक पढा है एवं मजदूरी का काम करता है तथा परिवार के साथ रहता है।
दिनेश पिता चौरिया पिता रामचरन चौरसिया उम्र 20 साल ग्राम अमरपुरा थाना सुद्दीगंज जिला सिहोर जो कक्षा 10 वीं तक पढा है एवं बेलदारी का काम करता है तथा परिवार के साथ रहता है।
गिरोह का पर्दाफाश कर दो पहिया वाहन की बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव, सउनि0 सुन्दर सरयाम, प्रआर. 690 सलमान, प्रआर.847 कृष्ण गोपाल, आर. यासिर खान आर. मुकेश मीणा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811