Let’s travel together.

सायबर क्राइम होने पर तत्काल बैंक व पुलिस को दें सूचना-थाना प्रभारी

0 116

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने जन चेतना अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को साइबर अपराधों की जानकारी दी। एवं उससे बचाव के तरीके भी बताए। इस दौरान सलामतपुर पुलिस ने शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल और ब्राइट फ्यूचर स्कूल में साइबर क्राइम, बाल अपराध तथा नशे से बचने के संबंध में समझाईश दी। गौरतलब है कि पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा ने मानव दुर्व्यापार एवं महिला, बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम तथा जागरुकता के लिए शारदीय नवरात्रि में नौ दिवसीय ‘चेतना’ अभियान शुरू किया है। इसमें स्कूलों, झाकी पांडालों, गरबा स्थल पर जाकर बालिकाओं और महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि समाज में जैसे जैसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोग बढ़ रहे हैं वैसे अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं। अपराधी धन कमाने के लालच में मानवों का भी दुर्व्यापार करने लगे हैं।

आज बच्चों से भीख मंगवा कर, अश्लील सामग्री तैयार कर ब्लेकमेल कर, महिलाओं, बच्चों की खरीद फरोख्त कर, वैश्यावृत्ति कराकर, गुमराह कर उनसे बंधुआ मजदूरी कराना, जबरन शादी करना, आदि अपराधों में बहुत बढ़ोतरी हुई है। अत: हमेशा सजग रहकर अपने आसपास के समाज में ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी सूचना पुलिस को दें। कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं को मानव दुर्व्यापार जैसे संगठित अपराध न स्वयं करने, न होने देने एवं जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की शपथ दिलाई। पुलिस विभाग द्वारा ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए अलग-अलग टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। इसमें महिला हेल्पलाइन नं. 1090, पुलिस हेल्पलाइन नं. 100/112, सायबर हेल्पलाइन नं.1930, चाईल्ड हेल्पलाइन नं.1098, राष्ट्रीय महिला आयोग मो. 7827170170, एंटी ट्रैफिकिंग हेल्पलाइन नं. 10582, बच्चों की ऑनलाइन परेशानी के लिए मो. 6363176363 तथा पुलिस मोबाइल एप जारी किया है। आम जनता इन नंबरों का प्रयोग कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811