Let’s travel together.

रविवार को निकलेगी 11 सौ मीटर लंबी चुनरी पगयात्रा, थिरकते राजस्थानी ऊंट होंगे आकर्षक का केंद्र

0 225

14 किलोमीटर पैदल चलकर खिरिया वाली माता मंदिर कटसारी गांव में होगा चुनरी यात्रा का समापन

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
नगर में रविवार 2 अक्टूबर को श्री नव दुर्गा उत्सव समिति कटसारी के तत्वाधान में विशाल चुनरी पगयात्रा एवं महाआरती का आयोजन किया गया है। विशाल चुनरी पगयात्रा रविवार सुबह 10 बजे द्वारकाधीश मंदिर से प्रारंभ होकर त्रिमूर्ति चौराहा, मेढ़की, रतनपुर गिरधारी, खामखेड़ा, बहेड़िया, धुमगिरी होते हुए मां बीजासेन खिरिया वाली माता के दरबार कटसारी पहुंचेगी। और यहां खिरिया वाली माता को ग्यारह सो मीटर लंबी विशाल चुनरी अर्पित की जाएगी। एवं महाआरती के बाद यात्रा का समापन किया जाएगा।विशाल चुनरी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल होंगे। गौरतलब है कि नव दुर्गा उत्सव समिति कटसारी के तत्वाधान में विशाल चुनरी पगयात्रा लगातार 7 वर्षों से क्षेत्र में निकाली जा रही है। वहीं सुनारी सलामतपुर, रातातलाई और आसपास क्षेत्रों में इन दोनों नवरात्रि पर्व को लेकर लेकर भक्तों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के विभिन्न चौराहों पर माता रानी के भव्य पांडाल सजाए गए हैं। शाम होते ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शनों के लिए उमड़ रही है। इसके अलावा झांकी समितियों द्वारा भी बड़े ही आकर्षक व रंगीन विद्युतीकरण से माता रानी के पंडाल सजाए गए हैं। और देर रात समिति सदस्यों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

14 किलोमीटर पैदल चलकर चुनरी पदयात्रा पहुंचेगी माता के मंदिर–विशाल चुनरी पगयात्रा 2 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे द्वारकाधीश मंदिर सलामतपुर से प्रारंभ होकर लगभग 14 किलोमीटर पैदल चलकर माता के मंदिर पहुंचेगी। ये पदयात्रा त्रिमूर्ति चौराहा, मेढ़की, रतनपुर गिरधारी, खामखेड़ा, बहेड़िया, धुमगिरी गांव होते हुए मां बीजासेन खिरिया वाली माता के दरबार कटसारी पहुंचेगी। और शाम 5 बजे महाआरती के बाद पगयात्रा का समापन किया जाएगा।

थिरकते राजस्थानी ऊंट व दुल दुल घोड़ी होंगे आकर्षण का केंद्र–रविवार को निकाली जा रही विशाल चुनरी पगयात्रा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राजस्थानी ऊँट, नाचते घोड़े, नासिक के तासे, पंजाबी ढोल, उज्जैन के अखाड़े, इंदौरी अखाड़े, कश्मीरी टोल, महाकाली ताण्डव, शिव बारात, दुल-दुल घोड़ी, राधेकृष्ण नृत्य भोपाल, भोपाल के अखाड़ें आकर्षक का केंद्र होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811