Let’s travel together.

सरकार के प्रतिनिधि ने जूस पिलाकर प्रांताध्यक्ष भरत पटेल का तुड़वाया अनशन

0 201

संगठन की सभी मांगों व निलंबित शिक्षकों की बहाली जल्द करवाने का दिया आश्वासन

जबलपुर। आज विक्टोरिया जिला चिकित्सालय जबलपुर के आईसीयू वार्ड में प्रांताध्यक्ष भरत पटेल आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के अनवरत 5 दिन के आमरण अनशन को जूस पिलाकर सरकार के प्रतिनिधि श्री जी एस ठाकुर जिलाध्यक्ष जबलपुर भारतीय जनता पार्टी ने अनशन तुड़वाया।

उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर 2022 को भोपाल में हुए जोरदार आंदोलन के बाद से लगातार 19 दिनों तक पूरे मध्यप्रदेश में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के द्वारा 70000 अध्यापकों द्वारा हड़ताल धरना प्रदर्शन किया गया है । शासन और संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता में मुख्य रूप से प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा जी ,शिव चौबे जी स्वर्ण समाज अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त , हेमंत श्रीवास्तव जी राज्य कर्मचारी संघ के महासचिव, श्री संतोष शर्मा जी मुख्यमंत्री के निजी सचिव, मुरारी लाल सोनी जी वरिष्ठ कर्मचारी नेता की उपस्थिति में तय हुआ है कि 11 अक्टूबर के पश्चात निलंबित शिक्षकों की बहाली, पुरानी पेंशन , क्रमोन्नति ,ग्रेच्युटी ,अनुकंपा नियुक्ति ,गुरुजी संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता आदि विभिन्न मांगों व समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर निर्णय लिया जाएगा।

संगठन की ओर से प्रतिनिधि के रूप में संतोष सोनी विनय सिंह राठौड़ राधेश्याम राजपूत तेग बहादुर सिंह दर्शन ओड राकेश राजपूत गोविंद बिसेन डी के विश्वकर्मा शामिल हुए इस बीच जबलपुर में प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले जिलाध्यक्ष शिवकुमार चौबे ,जिलाध्यक्ष डिंडोरी देवेन्द्र दीक्षित ,आशीष उपाध्याय ,राकेश मिश्रा ,गुलाबधर बड़गैंया , गोविंद बिसेन ,डी के विश्वकर्मा ,संतोष सोनी ,देवेन्द्र पटेल ,रामाधार चौरसिया ,दीनानाथ चौधरी पटेल एवं अन्य पदाधिकारी साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811