Let’s travel together.

विदिशा कोतवाली पुलिस को मिली सफलता,जहरीली शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0 163

विदिशा।विदिशा कोतवाली पुलिस ने जहरीली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेला ग्राउंड बिजली आफिस ले पास जहरीली शराब बेचने की फिराक में था।इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।

मादक पदार्थ की धरपकड़ के दौरान थाना कोतवाली विदिशा को पुलिस अधीक्षक विदिशा डा.श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिहं राजपूत व उनकी टीम को करीब 6 लीटर जहरीली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

थाना कोतवाली विदिशा टीम को मुखबिर सूचना मिली की रामलीला मेला ग्राऊंड के पास बिजली आफीस के पास एक व्यक्ति शराब बेचने की फिराक मे खड़ा है । सूचना की तस्दीक हेतू तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम ठाकुरसिंह कुशवाह पिता काशीराम उम्र 34 साल नि. नदीपुरा विदिशा का होना बताया उक्त आरोपी के कब्जे से 6 लीटर जहरीली शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है व उसके विरूद्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है मामले मे पूछताछ जारी है।

उक्त कार्यवाही में आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिहं राजपूत, प्र. आर. 351 केशव शर्मा, प्र.आर. 427 हरिशंकर पाल प्र. आर. 109 रमेश द्विवेदी, आर. 988 लक्की सिंह का विशेष योगदान रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811