Let’s travel together.

भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

0 96

प्रधानमंत्री की मन की बात प्रत्येक बूथ पर सुनी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसीक्रम में आज भारती जनता पार्टी के पिृत पुरूष जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती जिले के सभी बूथ केन्द्रों पर मनार्ई गई। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात भी सुनी गई। जिला मीडिया प्रभारी विकास दण्डौतिया ने बताया कि सेवा पखवाड़े के समस्त कार्यक्रमों का प्रभारी हेमंत ओझा को बनाया गया है, इसीक्रम में आज के कार्यक्रम के प्रभारी जिला मंत्री मुकेश चौहान रहे। इनके मार्गदर्शन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाई गई। बूथक्रमांक 14 में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेन्द्र बिरथरे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर कहा कि आज भाजपा अपने नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मना रही है जिन्होंने अंत्योदय का विचार दिया था। उनके लिए अंत्योदय जानी गरीब कल्याण के मंत्र पर चलते हुए भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गर्ई है। बूथक्रमांक 59 पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सच्ची श्रृद्धांजलि तभी होगी जब हम भाजपा के कार्र्यकर्ता पंडित दीनदयाल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचायें।
जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा नरेन्द्र मोदी जी एवं शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चल रही सरकार की जितनी भी योजनायें प्रारंभ की वह सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से प्रेरित हैं। भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने कहा कि जो सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देखा था आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सरकार के माध्यम से शुरू की गई योजनाओं के द्वारा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं गरीबों के उत्थान के लिए शुरू योजना का लाभ पहुंचाने में जुटे हैं। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद अमरदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा, महामंत्री रीतेश जैन, विनोद शास्त्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811