Let’s travel together.

कबडडी प्रतियोगिता का नप अध्यक्ष ने किया शुभारंभ,प्रतियोगिता में चार टीम हुई शामिल

0 186

4 टीमो के बीच 8 मुकाबले खेल गए

बालक वर्ग में सीएम राइस स्कूल तथा बालिका वर्ग में कन्या उमावि की टीम रही विजेता

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सीएम राइस स्कूल के खेल मैदान पर शनिवार को कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया । कबडडी प्रतियोगिता में 4 टीमो ने सहभागिता कर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्षन किया।
कबडडी प्रतियोगिता में ग्राम तुलसीपार, मॉ शारदा स्कूलए,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा सीएम राइस स्कूल की टीम शामिल हुई। रोचक पूर्ण मुकाबले में बालक वर्ग में सीएम राइस स्कूल तथा बालिका वर्ग में कन्या उच्च्तर माध्यमिक शाला की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान 4 टीमो के बीच कुल 8 मेंच खेले गए । मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहें तथा उन्होने खिलाडियो की होंसला अफजाई की।
यहां पर परिचय उपरांत नप अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने संक्षिप्त रुप में कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेला जाना चाहिए । केंद्र व प्रदेश सरकार खेलो को बढ़ावा देने तथा खिलाडियां को बेहतर सुविधाए मुहैया कराने को लेकर लगातार कार्य कर रही है। सुविधाए तथा उचित मंच भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं । ग्रामीण अंचलो की खेल प्रतिभाए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। यहा ंपर उन्होने नप के द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किए जानेे का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर नप में विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, पार्षद प्रतिनिधि मिलन जैन, इल्याज ताज, सीएम राईज स्कूल प्राचार्य एनपी शिल्पी, खेल शिक्षक मोहम्मद तारिक, ग्रामीण युवा कल्याण विभाग समन्वयक कमलेश जाटव, राधवेंद्र दुवे, आरिफ मंसूरी, अंकिता रघुवंशी, आरती कलोसिया आदि विशेष रुप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811