Let’s travel together.

रिहायसी इलाके में फेक्ट्री,दुर्गंध से ग्रामीणो व स्कूली बच्चो का जीना मुहाल

0 256

मितानिनों ने किया फेक्ट्री घेराव
-प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी सवालों के घेरे में
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
रिहायसी इलाको में ग्रामीणो का जीना मुहाल करने वाली फेक्ट्रियो को आख़िर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कैंसे अनुमति दे देता है यह समझ से परे है और यदि अनुमति नहीं दी तो ऐंसी फैक्ट्रियां बन्द क्यों नहीं होती उरला बस्ती में ऐंसी ही एक फैक्ट्री ने ग्रामीणो व स्कूली बच्चों का जीना मुहाल कर दिया है दुर्गंध से रहना मुश्किल हुआ तो मितानिनो ने फेक्ट्री का घेराव कर दिया।
मितानिनों का कहना है कि उरला में स्थित दुर्गंध फैलाने वाली फेक्ट्री से ही लगकर शासकीय स्कुल भी है पता नहीं फिर कैंसे इसे अनुमति मिली ।


मोहन फील्ड नामक फेक्ट्री से निकलती है दुर्गन्धयुक्त गैस
उरला बीरगांव के वार्ड क्रमांक 5 में स्कूल से लगी यह फेक्ट्री है मोहन फील्ड इस फेक्ट्री से रोजाना असहनीय दुर्गंध युक्त गैस निकलकर आसपास फैलती रहती है जिससे अक्सर स्कूली बच्चों को उल्टियां तक होती हैं वार्ड पार्षद वेदराम साहूँ ने कहा कि दुर्गध इतनी असहनीय होती है कि एक पल वहां रहने मुश्किल होता है
मितानिनों के साथ गुरुवार को पार्षद भी फेक्ट्री के सामने प्रदर्शन व घेराव करने पहुचे इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में ज्ञापन सौपा अब देखना ये है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्या कार्यवाही करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811