रामभरोसे विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
16 सितम्बर को फरियादी धर्मेन्द्र टाक पिता लालाराम उम्र 32 साल नि० वार्ड न 10 शांती नगर मण्डीदीप जिला रायसेन ने रिपोर्ट की थी कि निक्की उर्फ निखिल ने उसके भाई दीपक उर्फ छोटू टाक को चाकू गोद कर हत्या कर दिया रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 296/2022 धारा 302,506,294 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम श्रीमति दीपिका सूरी द्वारा उक्त सनसनीखेज हत्या का तत्काल खुलासा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर से उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम संभाग जगत सिंह राजपूत , पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत लाल मीणा के मार्गदर्शन एवं SDOP औबेदुल्लागंज मलकीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी मंडीदीप मनोज सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा तकनिकी सहायता एवं मुखबिर की सूचना पर आरोपी निक्की उर्फ निखिल अहिरवार को गिफ्तार किया गया आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया ।आरोपी को गिफ्तार कर समक्ष न्यायालय पेश किया जाता है।