Let’s travel together.

बड़े रेत माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो,कलेक्टर ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को दिया फ्री हैंड

0 175

मोरंड नदी से अवैध रेत उत्खनन एवं धपाड़ा मार्ग से परिवहन पर सख्ती से रोक लगाई जाए

सचिन अग्रवाल

बैतूल। कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने जिले में अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि खनिज विभाग के अलावा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अवैध खनिज के मामलों में कार्रवाई करने के लिए फ्री हैंड हैं. खास तौर पर बड़े रेत माफियाओं के प्रभावी कार्रवाई की जाए. कलेक्टर ने मोरंड नदी से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन को गंभीरता से लेते हुए यहां से नियम विरुद्ध खनन कर रहे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं ,साथ ही रेत परिवहन से धपाड़ा मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की तरफ भी उन्होंने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है, और कहा है कि इस मार्ग से अवैध रेत परिवहन को तत्काल रोका जाए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811