Let’s travel together.

शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से प्रारम्भ,5 अक्टूबर को विजय दशमी का त्योहार

0 70

शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होंगे। नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं और 5 अक्टूबर को विजय दशमी का त्योहार मनाया जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा धरती पर आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इस दौरान भक्त मां आदि शक्ति को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ व व्रत रखते हैं। नवरात्रि में अष्टमी व नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है।
नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी तिथि कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा का विधान है। हालांकि तिथि के घटने या बढ़ने के कारण अष्टमी तिथि आगे-पीछे हो जाती है। इस बार महाष्टमी व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा।
नवरात्रि में नवमी व्रत 4 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दसवें दिन यानी 5 अक्टूबर को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाएगा। धार्मिक कथाओं के अनुसार, राक्षसों के राजा महिषासुर से मां दुर्गा ने नौ दिनों तक युद्ध किया था। इसलिए ये पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है। नवरात्रि के अंतिम यानी नवमी को मां दुर्गा को बुराई पर जीत हासिल हुई थी। इसलिए इसे महानवमी कहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811