Let’s travel together.

सिसोदिया ने शराब घोटाले का केस लड़ने अभिषेक मनु सिंघवी को दिए 18.97 करोड़ रुपए: मनोज तिवारी

120

मनोज तिवारी ने स्पेशल कॉउंसल्स को किए गए भुगतान का डिटेल भी किया शेयर

नई दिल्ली । भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शराब घोटाले से बचने के लिए जनता के टैक्स के करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप मनीष सिसोदिया पर लगाते हुए खुलासा किया है कि शराब घोटाले से बचने के लिए मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी को 18.97 करोड़ रुपए केस लड़ने के लिए दिए हैं। मनोज तिवारी ने स्पेशल कॉउंसल्स को किए गए भुगतान का डिटेल शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा कि शराब घोटाले से बचने के लिए मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस नेता व वकील अभिषेक मनु सिंघवी को 18.97 करोड़ रुपये केस लड़ने को दिए।
मनोज तिवारी ने अदालत में शराब नीति के मुकदमें में कुल मिलाकर 21.50 करोड़ रुपए के लगभग की भारी-भरकम राशि खर्च करने का दावा करते हुए आगे लिखा कि करीब 21.50 करोड़ रुपए तो सिर्फ शराब नीति के केसों के लिए वकीलों को गया है, तो सोचो घोटाला कितना बड़ा होगा। यह पैसा उनकी कमाई का नहीं, बल्कि जनता के टैक्स का था। मनोज तिवारी द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए दस्तावेजों के मुताबिक वकीलों की लिस्ट में सबसे ज्यादा भुगतान कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को किया गया है। सिंघवी को पिछले एक वर्ष और आठ महीने के दौरान 18.97 करोड़ रुपए केस लड़ने के लिए दिए गए।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता भी शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को उचित ठहरा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा सिसोदिया का मुकदमा लड़ने ने कांग्रेस के धर्म संकट को भी उजागर कर दिया है। दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने सिसोदिया की गिरफ्तारी का समर्थन किया तो वहीं पार्टी के राष्ट्रीय नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप दोहरा दिया। ऐसे में भाजपा सांसद मनोज तिवारी के इस नए दावे से राजनीतिक विवाद और ज्यादा गहराना तय माना जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |     सांची में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन     |     कांग्रेस ने नगर परिषद पर  लगाये वार्ड की उपेक्षा के आरोप     |     शरद पूर्णिमा पर मांगरोल धाम में दमा-श्वास रोगियों को पिलाई जाएगी मंत्रोक्त औषधि     |     नवरात्रि के बाद भी भक्ति की धूम, खेड़ापति हनुमान माता मंदिर पर देर रात तक चला नगर भंडारा     |     230 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा, 80 के ऋण मंजूर; शिवराजसिंह चौहान ने बेटियों के भविष्य के लिए बनाई बड़ी योजना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811