Let’s travel together.

शराब के नशे में चला रहा था पिकअप,बाइक में मारी टक्कर,दो की मौत

0 478

गैर इरादतन हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रायसेन। शराब के नशे में पिकअप चला रहे चालक ने साँची रोड पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सबार दो युवकों इनाम खान एवं दीपक शर्मा की मौत हो गई। दोनो म्रतक देवनगर(देहगांव) के रहने वाले थे।पुलिस ने पिकअप चालक दिनेश खत्री निवासी सुल्तानपुर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जे।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

23 जनवरी को सवा पांच बजे के लगभग मोटर साईकिल क्रमांक-एमपी-38-एमएम-7023 पर इनाम खान एवं दीपक शर्मा नि. देवनगर जो रायसेन से सांची की ओर जा रहे थे। सांची तरफ से पिकअप वाहन क्रमांक-एमपी-38-जी-1093 जिसमें धान भरी थी रायसेन तरफ आ रहा था। पिकअप वाहन चालक दिनेश खत्री आ. सुखराम खत्री उम्र 28 साल नि. सुल्तानपुर जो शराब के नशे था ग्राम खनपुरा के पास तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर रॉग साईड लाकर उक्त मोटर साईकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटर साईकिल पर सवार इनाम खान एवं दीपक शर्मा नि. देवनगर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। सूचना पर कोतवाली रायसेन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन चालक आरोपी दिनेश खत्री को गिरफ्तार कर मेडिकल हेतु जिला चिकित्सालय रायसेन भेजा गया।
प्रकरण में आरोपी वाहन चालक दिनेश खत्री के विरूद्ध थाना रायसेन में धारा 304 भादवि गैर इरादतन हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811