Let’s travel together.

गांव-गांव के घर-घर में बिक रही अवैध शराब, अवैध शराब बिक्री पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0 95

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने किया विरोध, सख्त कार्यवाही की मांग

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

बक्सवाहा नगर के साथ-साथ समुचित विकास खंड में दिन-प्रतिदिन अवैध शराब का कारोबार बढ़ता जा रहा है ठेकेदार अपनी मनमानी से क्षेत्र की लगभग सभी पंचायतों में अवैध शराब विक्रय कर रहे हैं इसी तारतम्य में सोमवार को भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बक्सवाहा नगर एवं क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब पर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान नशा मुक्ति एवं गांव-गांव विक्रय की जा रही अवैध शराब के विरोध में तहसील प्रांगण पहुंचकर जमकर नारे लगाए , तत्पश्चात तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर नगर एवं क्षेत्र में अवैध शराब बंद करने की मांग की गई उन्होंने कहा है कि सामाजिक एवं पारिवारिक स्तर पर शराब से हो रहे अपराध जैसे चोरी ,बलात्कार ,सड़क दुर्घटना तथा परिवार में आपसी झगड़े जैसी घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं !

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी हमेशा से ही नशा मुक्त रहने ,मांसाहार का त्याग ,छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है नए भारत के निर्माण में सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ जीवन यापन करें यही संगठन का उद्देश्य है !

ज्ञापन सौंपने वालों में भगवती मानव कल्याण संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह लोधी तथा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष श्री ज्ञानी सिंह लोधी तथा संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811