Let’s travel together.

रायसेन जिले की नवगठित देवरी नगर पंचायत के पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी

0 188

सी एल गौर रायसेन

रायसेन। जिले की नवगठित नगर परिषद देवरी में होने वाले आगामी 27 सितंबर को होने वाले निर्वाचन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लेते हुए जिले की 12वीं नगरीय संस्था देवरी नगर परिषद के लिए भाजपा की ओर से 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है । जारी की गई सूची के अनुसार देवरी नगर के वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती सरिता आदिवासी, वार्ड 2 से श्रीमती विद्या भनारिया, वार्ड 3 से श्रीमती राजेश्वरी तोमर, वार्ड 4 से श्रीमती कीर्ति राने, वार्ड 5 से श्रीमती अतुमब्ला सोनी, वार्ड 6 से रविंद्र रघुवंशी, वार्ड 7 से लखन कहार, वार्ड 8 से वाला प्रसाद अहिरवार, वार्ड 9 से श्रीमती उषा बाई, वार्ड 10 से डॉक्टर अनुराग शर्मा, वार्ड 11 से श्रीमती रीना गुप्ता, वार्ड 12 से जगदीश चौरसिया, वार्ड 13 से दीपेंद्र राज, वार्ड 14 से शारदा प्रसाद, वार्ड 15 से श्रीमती कंचन लोधी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से अधिकृत पार्षद पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। ज्ञात हो कि अभी तक रायसेन जिले में तीन नगर पालिका और नगर परिषदों को मिलाकर 11 संख्या थी अब 12वीं नगर परिषद देवरी का गठन किया गया है जिसकी चुनाव प्रक्रिया जारी है पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही देवरी नगर में चुनावी माहौल गरमा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811