Let’s travel together.

जनसुनवाई में फरियाद लेकर आए ट्रक यूनियन के पदाधिकारी की कट गई जेब

0 119

–कलेक्टर सभाकक्ष में चलने वाली जनसुनवाई में जेब कटी

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

 

शिवपुरी के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को चलने वाली जन सुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर आए ट्रक यूनियन के एक पदाधिकारी गुलजार शाह की जेब कट गई। ट्रक यूनियन से जुड़ा हुआ पदाधिकारी अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय में चलने वाली जनसुनवाई में शिकायती आवेदन लेकर आया था तभी जन सुनवाई के लिए आवेदकों की जो लाइन लगी थी उसी दौरान ट्रक यूनियन के पदाधिकारी की जेब कट गई। जेब में करीब 14700 रुपए रखे हुए थे जो अज्ञात जेब कतरे ने चुरा लिए।


लोकल ट्रक ऑपरेटर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष गुलजार शाह ने बताया कि वह अपने दूसरे ट्रक यूनियन के सदस्यों की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय में चलने वाली जनसुनवाई में आए हुए थे। जनसुनवाई में अपना आवेदन देने के लिए वह लाइन में लगे हुए थे तभी उनकी जेब कट गई उनकी जेब में ₹14700 रखे हुए थे और अज्ञात जेब कतरे ने उनकी जेब काट दी। उन्होंने बताया कि जेब कटने का एहसास उन्हें बाद में हुआ और इसकी अधिकारियों को शिकायत की गई । उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की है। उनकी मांग के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र से पुलिस भी मौके पर पहुंची और कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष के माध्यम से यहां पर लगे सीसीटीवी के फुटेज तलाशे गए हैं फिलहाल जेब कतरे का कोई सुराग नहीं लगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811