Let’s travel together.

बंद पड़े स्कूल भवन के बेहतर उपयोग और आवागमन की सुविधा के लिए ग्रामीण चाहते सड़क मार्ग

0 305

दमोह से धीरज जॉनसन

दमोह जिला मुख्यालय से बालाकोट मार्ग पर ग्राम हथना से करीब तीन किमी कच्चे मार्ग से पहुंचने पर किल्लाई ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुछ घर तालाब के किनारे बसे हुए दिखाई देते है जहां बारिश के मौसम में पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है हालांकि घरों के सामने कुछ दूरी तक तो सीमेंट- कांक्रीट की सड़क दिखाई देती है परंतु मुख्य सड़क से यहां तक पहुंच मार्ग न होने से ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा होती है।

शासकीय प्राथमिक शाला,नाथो का टोला लिखा हुआ एक भवन भी यहां दिखाई देता है जो अभी भी काफी अच्छी हालात में है।जानकारी के अनुसार पूर्व में छात्र संख्या की कमी के कारण इसे बंद कर दिया गया।अब यहां के छोटे बच्चे खेतों की मेढों से पैदल चलकर कुछ दूरी पर बने स्कूल में पढ़ने जाते है,या कभी कभी इनके पालक इन्हे स्कूल पहुंचाने जाते है क्योंकि रास्ता जोखिम भरा हुआ भी है।

स्थानीय निवासी बलराम, विष्णु, नर्मदा, रोशन ने बताया कि यहां करीब 100 से ज्यादा आबादी है इसे तालाब की हार भी कहते है। छोटे बच्चे भी 15 से ज्यादा है जिन्हे खेतों, उबड़ खाबड़,कच्चे मार्ग से होकर स्कूल जाना पड़ता है यहां प्राथमिक स्कूल था पर अब वह बंद है। इस भवन का जनहित में अन्य उपयोग हो सकता है,सड़क मार्ग न होने से कोई भी घरेलू सामग्री और बीमारी के समय अस्पताल जाने में बहुत दिक्कत होती है। इस संबंध में किल्लाई ग्राम पंचायत के सचिव राम बिहारी का कहना था कि वे कुछ समय पूर्व ही यहां आए है सड़क मार्ग बनने में जो रुकावट होगी उसकी जानकारी ली जाएगी फिर इसे बनाने का प्रयास किया जाएगा,स्कूल का भवन जो बंद है जनहित में उसके बेहतर उपयोग के लिए भी कोशिश की जाएगी जिससे भवन सुरक्षित रह सके।छोटे बच्चो को ध्यान में रखकर आंगनबाड़ी केंद्र भी खोला जा सकता है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |     वर्षायोग कलश स्थापना सम्पन्न     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव में गुरु-परंपरा का हुआ गुणगान, विद्वानों एवं समाजसेवियों का सम्मान     |     दतिया में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न     |     अमका झमका माता मंदिर से निकली भव्य पुरुष कावड़ यात्रा, राम रामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक     |     सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की बालिकाओं ने जिला स्तरीय युवा उत्सव में समूह नृत्य में फिर जीता प्रथम पुरस्कार      |     रायसेन।आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब और 1200 किलो महुआ लाहन जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811