सतेंद्र जोशी
सुल्तानगंज रायसेन। गुरुवार को थाना सुल्तानगंज अंतर्गत ग्राम पिपलिया बिचोली के रामकृष्ण पिता भागीरथ लोधी उम्र 26 वर्ष ने पुलिस थाने मेंआकर बताया कि उसकी पत्नी श्रीमती बत्ती बाई उर्फ पार्वती बाई पति रामकृष्ण लोधी उम्र 24 वर्ष, कुमारी दीपाली उम्र 3 वर्ष, कुमारीअनामिका उर्फ दीप्ति उम्र 8 माह खेत में बने हुए कुआं में मृतका पार्वती उर्फ बत्ती बाई अपने दोनों बच्चों सहित कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है

पति रामकृष्ण की सूचना पर पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। शव पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल सुल्तानगंज भेजे गए। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर एसडीओपी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी विमलेश राय पुलिस फोर्स के वैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं।