आवारा मवेशियों से परेशान:प्रमुख मार्गों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, वाहन चालक और राहगीर हो रहे हैं परेशान
-सिलवानी बजरंग चौराहा आवारा मवेशियों का जमघट
-यातायात मैं हो रही परेशानी नहीं दे रहा प्रशासन इस ओर कोई भी ध्यान
-आज सुबह भी सिलवानी बजरंग चौराहे पर हुई थी एक घटना
नगर परिषद का भी नहीं है इस और ध्यान क्या कोई बड़ी दुर्घटना का हो रहा है! इंतजार
रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
सिलवानी के लोग आवारा मवेशियों से लम्बे समय से परेशान हैं। इन दिनों मवेशी नगर की लगभग हर सड़क और चौराहे पर बैठे हुए नजर आते हैं। इन आवारा मवेशियों का जमावड़ा सबसे ज्यादा नगर की मुख्य बड़ी सड़कों पर देखा जा रहा है। वहीं रात के समय भी यह आवारा मवेशी अचानक वाहनों के सामने आ जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के कारण इन दिनों मवेशी शहर की मुख्य सड़क पर डेरा डाले इधर -उधर बैठे नजर आ रहे हैं। नगर के बाशिंदों ने नगर परिषद अध्यक्ष रेशू विभोर जैन और सीएमओ नगर परिषद सिलवानी से आवारा पशुओं को सड़कों से हटाए जाने ताबड़तोड़ अभियान चलाने का अनुरोध किया है। है।हालांकि कलेक्टर अरविंद दुबे ने लापरवाह पशु मालिकों पर एफआईआर दर्ज करने का फरमान जारी कर दिया है।बहरहाल अब देखना यह होगा कि कलेक्टर के आदेश का उनके अधीनस्थ प्रशासनिक अधिकारी कितना कड़ाई से पालन कराते हैं।

पब्लिक की शिकायतों को नहीं मिल रही तवज्जो….
सड़क पर दिनरात खड़े आवारा मवेशियों के कारण आए दिन लोग परेशान रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर के नागरिकों का कहना है कि इन आवारा पशुओं के संबंध में कई बार नगर परिषद में शिकायत दर्ज करवाई है।लेकिन प्रशासन से इस ओर कोई ध्यान न दिए जाने से सब्जी व फल विक्रेता एवं राहगीर इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं सड़क पर वाहनों के अचानक सामने आ जाने से कई बार वाहन चालक दुर्घटनाओं को शिकार हो गए हैं।

जमावड़े से परेशानी : सड़क पर दिन रात आवारा मवेशियों का जमावड़ा बना रहता है। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। वहीं यह आवारा मवेशी सिलवानी बजरंग चौराहा, भोपाल, सागर रोड, बरेली रोड़ बस स्टेंड सहित अन्य स्थानों में देखे जा सकते हैं। वहीं यह आवारा मवेशी सब्जी दुकानों,फल दुकानों आदि स्थानों पर घुसकर दिनभर उत्पात मचाते हैं।जिनसे सब्जी विक्रेता भी खासे परेशान रहते हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है काम धंधे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आवारा मवेशी नुकसान पहुंचाते तो कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।