Let’s travel together.

कलेक्टर ने सात डाक्टरों के विरूद्ध आयुक्त को कार्यवाही प्रस्तावित की

0 283

शासकीय कार्य में लापरवाही और योजनाओं में कम उपलिब्ध से खफा कलेक्टर

– करैरा के पांच तथा नरबर के 02 डाक्टरों पर कार्यवाही प्रस्तावित

 शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

स्वास्थ्य विभाग में विकासखण्ड स्तर पर पदस्थ डाक्टरों द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही और विभागीय योजनाओं में कम उपलब्धि के चलते कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शिवपुरी जिले के सात डाक्टरों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु ग्वालियर आयुक्त को पत्र लिखा है। जिसमें करैरा विकास खण्ड से 05 डाक्टर तथा नरबर विकासखण्ड से 02 डाक्टर शामिल है।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोगियों के कल्याण हेतु अनेक योजनओं तथा कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें दस्तक अभियान में बच्चों की स्क्रीनिंग, अनमोल पार्टल पर गर्भवती पंजीयन, कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग प्रमुख है। जिनका मुख्य उददेश्य मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु दर में कमि लाना है। योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करने हेतु अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग म.प्र. द्वारा कलेक्टर शिवपुरी को निर्देशित किया है। जिस पर शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा हर माह स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धि की समीक्षा की जा रही है। जिसमें अपेक्षित प्रगति न होने से कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिले के सात चिकित्सक डॉ देवेन्द्र खरे बीएमओ एवं सेक्टर मेडीकल आफीसर काली पहाडी वि.ख. नरबर , डॉ सुरेन्द्र कुशवाह सेक्टर मेडीकल आफीसर सुनारी वि.ख. नरबर, डॉ कुलदीप जाटव सेक्टर मेडीकल आफीसर सीहोर, विख नरबर, डॉ संत कुमार शर्मा सेक्टर मेडीकल आफीसर आमोलपठा विख करैरा, डॉ नीलेश श्रीवास्तव सेक्टर मेडीकल आफीसर सिरसौद वि.ख. करैरा, डॉ अखिलेश शर्मा सेक्टर मेडीकल आफीसर बांसगढ वि.ख.करैरा, डॉबीके रावत सेक्टर मेडीकल आफीसर दिनारा वि.ख. करैरा के विरूद्ध सिविल सेवा बर्गीकरण अधिनियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु ग्वालियर आयुक्त को पत्र लिखा है।

जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन द्वारा उक्त चिकित्सक पर पूर्व नोटिसों के माध्यम से कार्यवाही करने के साथ ही विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से कार्य में सुघार करने के लिए भी ताकीद किया जा चुका था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811