संजय द्विवेदी ग़ैरतगंज रायसेन
रायसेन।ग़ैरतगंज तहसील में आने ग्राम पंचायत हरदौट के लगभग एक दर्जन किसानों ने आज ग़ैरतगंज अनुविभागीय अधिकारी रवीश श्रीवास्तव को बीना नदी किनारे लगे खेतों में अतिव्रष्टि और जलभराव से खराब हुई सोयाबीन, उड़द और धान की फसलों का जल्द सर्वे कराकर किसानों के लिए जल्द से जल्द मुआपजा देने के लिए ज्ञापन दिया।
ज्ञापन देने वालो में मुकेश धाकड़, नारायण धाकड़, अरविंद धाकड़, वीरेंद्र धाकड, सचिन धाकड़, दुर्गा प्रसाद, शुभम, बृजेश, सुमित, प्रदीप, नीलेश, जगदीश, नवलेश तिवारी,ओम नारायण सहित बड़ी संख्या किसान उपस्थित रहे।