Let’s travel together.

पंचायत चुनाव को लेकर दो परिवार में विवाद,एक की मौत

0 408

अभिषेक असाटी बक्सवाहा/छतरपुर

थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरी में दो परिवारों में आपसी चुनाव को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।


मृतक के भाई का कहना है कि सरपंच चुनाव को लेकर हमारे भाई को मिंटू एवं तिजैया नहीं 1 तारीख की रात्रि में हमारे भाई के लाठी एवं लोहे की छड़ से मारपीट की जिसके बाद हमने तो नंबर डायल किया सो नंबर पहुंचने के बाद अपने भाई के साथ बम्होरी चौकी आए जहां पुलिस द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखी गई उसके बाद हम लोग बक्सवाहा थाना पहुंचे जहां रिपोर्ट के बाद हमें भाई को अस्पताल लाया गया भाई को ज्यादा चोट आने पर उसे बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया गंभीर चोट होने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया 2 दिन इलाज के दौरान हमारे भाई के साथ अस्पताल में सही तरीके से इलाज नहीं मिला और डॉक्टर द्वारा भाई को वहां से छुट्टी दे दी गई और कहा गया कि एमएलसी के अनुसार आपके भाई का इलाज कर दिया गया है जिसके बाद रास्ते में ही भाई ने दम तोड़ दिया।रूप रानी मृतक की पत्नी का कहना है कि हमारे पति के साथ मारपीट होने के बावजूद भी आरोपी खुलेआम घूमते रहे पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की हम लोगों को द्वारा कई बार कहा गया कि आरोपी के द्वारा धमकियां दी जा रही हैं लेकिन पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।


क्या है पूरा मामला
1 अगस्त की रात्रि में चुनाव की रंजिश को लेकर दो गुटों में आपसी मतभेद को लेकर लड़ाई हुई जिसके बाद मृतक का परिवार बम्होरी चौकी पहुंचा जहां उसकी रिपोर्ट नहीं ली है उसके बाद उसे बक्सवाहा थाना आकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी इलाज के दौरान 18 तारीख को लल्लू पिता हरिया अहिरवार उम्र 52 साल निवासी देवरी की मौत हो गई मृतक के परिवार द्वारा लाश को लेकर बक्सवाहा लाया जा रहा था लेकिन पुलिस को सूचना मिलने पर उसे पोड़ी के समीप ही रोक लिया गया पुलिस की समझाइश के बाद मृतक के परिवार बम्होरी चौकी पहुंचे जहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया
बम्होरी चौकी प्रभारी राम आसरे सोनकर का कहना है कि मृतक के लड़के द्वारा बक्सवाहा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर अपराध क्रमांक 153/22 धारा 323,324,294,506,34 का अपराध आरोपी मुन्ना अहिरवार, सचिन अहिरवार, दीपक अहिरवार, तेजैया अहिरवार, बृजेश अहिरवार, के खिलाफ अपराध कायम किया गया था जिसमें लल्लू अहिरवार आहट हुआ था जिसका इलाज बक्सवाहा दमोह अस्पताल से सागर बीएमसी में करवाया गया वहां से अपने भतीजे के पास बंडा में रुका पुनः तबीयत खराब हो जाने के कारण 17 अगस्त को बंडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |     थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान की दर्दनाक मौत, सर धड से हुआ अलग     |     निजी गैस कंपनियों की बल्ले बल्ले     |     भोपाल के होशंगाबाद रोड की हालत खराब,एप्रोच रोड पर हुए बड़े बड़े गड्ढे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811