Let’s travel together.

3 दिन बाद भी नहीं मिले नदी में बहे तहसीलदार,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0 314

आसपास के ग्रामीण भी कर रहे हैं सर्चिंग में मदद

सीहोर से अनुराग शर्मा

सीवन नदी में 15 अगस्त की रात पानी के तेज बहाव मैं कर्बला पुल से कार सहित बहे तहसीलदार को 3 दिन बाद भी नहीं ढूंढा जा सका है।


सीहोर के गोताखोर, एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में लापता तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर को खोज रहे हैं,
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास के ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद में जुटे हैं।


शाजापुर जिले में पदस्थ तहसीलदार के साथ सीहोर जिले में पदस्थ पटवारी महेंद्र रजक भी बह गए थे पटवारी का शव और कार 17 तारीख को नदी से बरामद कर लिया गया था। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि आज एनडीआरएफ की 30 सदस्यी स्पेशल टीम बुलाई गई है, अब हम सीहोर से 200 किलोमीटर तक सीवन नदी और पार्वती नदी में सर्चिंग करेंगे, हमें उम्मीद है कि जल्दी हम तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर को खोज लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811