Let’s travel together.

TODAY::राशिफल गुरुवार 18 अगस्त 2022

0 90

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय में सुधार आएगा।

वृष राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। यात्रा के योग हैं।

मिथुन राशि- कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम भी रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। वाहन सुख में कमी आएगी। मित्रों से भेंट होगी।

कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी धर्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। फिर भी मन अशान्त हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं अभी यथावत रहेंगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी में सुधार होगा, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों से मतभेद रहेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग रहेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। कारोबार में सुधार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

मकर राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है। मन में अभी नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। कारोबार में परेशानियों आ सकती है। आय में कमी से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आय के नए स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत हुई। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान हो सकता है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811