Let’s travel together.

बरसते पानी के बीच कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा पहुची गांवों में

0 180

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा मंगलवार से शुरू हुई बरसते पानी मे भी विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के साथ पार्टी कार्यकर्ता गांवों में पहुचे जहां ग्रामीणजनों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।


धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आजादी की गौरव यात्रा करिया दामा चौक में भारत रत्न राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई आजादी की गौरव यात्रा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत खरोरा, केसला, बुडेरा, इल्दा,फरहदा, बुडगहन में निकली जिसमे ग्राम पंचायतों में ग्रामीण जनों के द्वारा श्री फल देकर भव्य स्वागत किया इस अवसर में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा आज़ादी की गौरव यात्रा में स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगाठ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और देश के लिए उनके योगदान को को जन-जन तक पहुंचाएंगे आजादी में शहीद हुए वीरों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता ये सदैव अमर रहेंगे।


इस अवसर में पंचायतों के प्रमुख मंदिर में पूजा पाठ कर आशीर्वाद लिया और गांव वरिष्ठ बुजुर्गों को शाल और श्री फल देकर सम्मानित किया। इस अवसर में भारी संख्या में कार्य कर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने आजादी की गौरव यात्रा ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811