Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कोर्ट रोड से गांधी चौक पर यातायात का बुरा हाल, जाम से जनता रही परेशान

0 79

-यातायात पुलिसकर्मी रहे गायब

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल है। कोर्ट रोड से गांधी चौक के बीच में मंगलवार को दिनभर जाम के हालात निर्मित रहे क्योंकि यहां पर दोनों ओर से जाम लगा रहा और व्यवस्था संभालने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी गायब रहे। आए दिन इस मार्ग पर यही हालत निर्मित होते हैं लेकिन इसके बाद भी यातायात पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है।

रक्षाबंधन का त्यौहार फिर भी ट्रैफिक को संभालने वाले पुलिसकर्मी रहे गायब-

इस समय रक्षाबंधन का त्यौहार है और बीच बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सही रहे इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कोई इंतजाम नहीं किए। कोर्ट रोड, गांधी चौक, सब्जी मंडी के पास आदि स्थानों पर यहां दिनभर जाम के हालात रहे। विद्युत मंडल के चाबी घर कार्यालय के सामने दिनभर जाम के हालात से जनता परेशान रही।

जनता की मांग- ट्रैफिक व्यवस्था ध्यान दें वरिष्ठ अधिकारी

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था से परेशान लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों पर ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य तरीके से संचालित हो इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। शहर में जिन स्थानों पर लगातार जाम के हालात रहते हैं उन्हें चिन्हित करके आवश्यक व्यवस्था करनी चाहिए। यहां पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करने चाहिए जिससे जाम के हालात निर्मित ना हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811