Let’s travel together.

प्रतिदिन पशु पक्षियों के लिए आहार पर्यावरण सहित सेवा के क्षेत्र में समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है मुक्तिधाम -डॉ प्रीति कौर

0 105

विदिशा। शहर का मुक्तिधाम जो पर्यावरण का ऐसा अनूठा संगम हो चुका है तो वही सेवा कार्यों के लिए पर्याय बन चुका है ऐसा पर्यावरण एवं सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करने वाला मुक्तिधाम मैंने इससे पहले और ऐसी सेवाएं कहीं नहीं देखी।

उक्त उद्गार शहर की जाने मानी सीनियर डेंटिस्ट सर्जन डॉ प्रीति कौर ने अपने जन्मदिन पर कहे। उन्होंने आगे कहा कि मेरे जीवन का यह पहला जन्मदिन है जहां मैं मुक्तिधाम में पौधारोपण कर रही हूं। डॉक्टर प्रीति कौर ने आगे कहा कि हमारे मन में मुक्तिधाम की एक अलग छवि रहती है लेकिन यहां आकर तो मैं देखकर दंग रह गई कि इतनी विशाल क्षेत्र में लगभग प्रतिदिन पौधारोपण होता है और उनकी 365 दिन देखभाल होती है ऐसा अनूठा कार्य मेरी जीवन का यह पहला है।

मैं चिकित्सा क्षेत्र में इंदौर उज्जैन अनेक स्थानों पर रही लेकिन अपने शहर के मुक्तिधाम को देखकर मैं गर्व की अनुभूति महसूस कर रही हूं। इसके लिए मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे के समर्पण को मैं साधुवाद देती हूं। कार्यक्रम के दौरान संस्था सचिव मनोज पांडे ने कहा कि जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ अपने परिजनों की याद में पौधारोपण करना अब शहर की एक परंपरा सी बन चुकी है लोग जब तक यहां आकर पौधारोपण नहीं कर लेते तब तक उन्हें ऐसा लगता है कि कुछ कार्य अधूरा रह गया और आज उसी का परिणाम है कि मैं 365 दिन यहां के सेवा कार्यों में लगा रहता हूं। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख रवि तलरेजा ने कहा कि हम जैसे लोगों के लिए और पर्यावरण के क्षेत्र में मुक्तिधाम ना केवल प्रेरणा दे रहा है बल्कि समाज की बेहतरी के लिए सेवा कार्यों की अनूठी श्रंखला अद्भुत है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रीति कौर ने बोधि वृक्ष के दर्शन किए एवं मुक्तिधाम के पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने काग उद्यान में पक्षियों को दाना पानी कराया। कार्यक्रम के दौरान अंजीर के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे डेंटिस्ट सर्जन डॉ प्रीति कौर चेंबर ऑफ कॉमर्स के रवि तलरेजा संतोष गुप्ता करण सिंह दांगी विमलेश सक्सेना नीलेश अग्रवाल हरिओम शर्मा सत्यम ताम्रकार आदि मौजूद थे।

न्यूज सोर्स- मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया मिनी स्पोर्ट्स डे     |     मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्षिता एवं निष्पक्षता से कराई जाए-अजय सिंह आयुक्त राज्य निर्वाचन     |      नगर परिषद में प्रयागराज मे निधन हुए श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में पेसमेकर क्लीनिक का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     साइकल से नर्मदा परिक्रमा कर लौटे  आनंद भट्ट का मंत्रालय संघ द्वारा किया गया सम्मान     |     भारत की एतिहासिक विरासत और गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा से रुबरू हुए भेल कालेज के विद्यार्थी     |     सेमरा के गायत्री मंदिर में चल रही भागवत कथा      |     महाकुंभ भगदड़ में मृतका के परिजनों को मिली सहायता राशि,तहसीलदार ने घर पहुंचकर सौंपे चैक     |     स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय नवागत प्राचार्य डॉ, किशोर जॉन ने किया पदभार ग्रहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811