Let’s travel together.

TODAY::राशिफल रविवार 24 जुलाई 2022

0 107

मेष राशि- मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति के ल‍िए प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि- संगीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता से धन की प्राप्‍ति होगी।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन की संभावना हैं।

सिंह राशि- नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिवार की समस्याएं अभी परेशान करेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते है। तरक्‍की के योग हैं।

कन्या राशि- सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पिता के सहयोग से वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्‍ट रहेंगे।

वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान भी रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। तनाव से दूर रहें।

धनु राशि- कारोबार की स्थिति पर ध्यान रखें। कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सन्तान को कष्ट होगा।

मकर राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है। उच्‍चाधि‍कारि‍यों से मतभेद हो सकते हैं। मन परेशान हो सकता है।

कुंभ राशि- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। तरक्‍की के योग हैं।

मीन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। प‍िता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। सुदूर यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     आदि तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी का जन्म कल्याणकभक्ति भाव से मनाया     |     किसानों के लिए बिफरे विधायक सुदेश राय, बोले दादागिरी करने आए हो…     |     चंबल जैसा टिकाऊ जज्बा और कहीं नहीं दिखता …. -अरुण पटेल     |     तुझसे नाराज़ नही ज़िंदगी से हैरान हूं मैं गीत का अंतिम स्टेस्ट लगाकर लगाया मौत को गले     |     बिजली बिलो की सख्ती से बसूली; सेमरा में बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने  उपभोक्ताओं के  55 कनेक्शन काटे     |     महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर व्रत रखकर की पूजा अर्चना     |     मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार, अपराधियों को पनाह दे रही सरकार: विभा पटेल     |     पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र प्रधान को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्रद्धांजलि अर्पित की     |     अब भारत सीमा पार जाकर भी आतंकवाद का सफाया करता है- राजेंद्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री     |     राजा भोज महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का  आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811