Let’s travel together.

24 करोड़ की लागत से हलाली के ओवरफ्लो पर लगेगा चैनल गेट

0 176

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट हलाली डेम निरीक्षण करने पहुंचे थे

 

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सम्राट अशोक बांध ( हलाली डैम) पर इन दिनों ओवरफ्लो पर चैन लगाने का काम किया जा रहा है। 24 करोड़ रुपए की लागत से यहां पर चैनल गेट लगाया जाएगा। पिछले साल जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट हलाली डैम का निरीक्षण करने आए थे और यहां की वस्तु स्थिति को जाना था, जिसके बाद यहां पर ओवरफ्लो वाले रास्ते की खुदाई कर चैनल गेट लगाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत हलाली डैम पर ओवरफ्लो पर काम किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पहले जो हलाली डैम पर ओवरफ्लो बना था उसको नीचे कर चट्टानों को फोड़ कर समतल किया जा रहा है। ताकि हलाली डैम का पानी निकल सके क्योंकि जो अभी बना हुआ ओवरफ्लो है उस तक पानी आते-आते कई गांव हलाली डैम के पानी में डूब जाया करते हैं, उन गांव को बचाने के लिए पहले से ओवरफ्लो कुछ कम किया जा रहा है, ताकि जो गांव डूब में आते हैं वहां अब हलाली डैम के पानी में ना डूबे इससे कई गांव डूबने से बच जाएंगे। बता दें कि हलाली डैम का जब ओवरफ्लो चालू होता है तो उसके दायरे में कई गांव ऐसे हैं जो डूब जाते हैं उन्हीं को ध्यान में रखते हुए हलाली डैम पर 24 करोड़ की लागत से काम किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |     महिला समूह की दीदियों ने लगाया दो दिवसीय होली मेला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811