सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सुल्तानगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और जनकल्याण का संदेश देते हुए सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 500 दीप जलाए गए और लोगों को फल वितरित किए गए।

सुल्तानगंज ग्राम पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनपद सीईओ मोगराज मीणा सहित भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर की गई। इसके बाद परिसर में 500 दीप प्रज्वलित कर सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सुमनलता व्यास बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में भाजपा नेता नत्थूसिंह ठाकुर, राजकुमार यादव, मंडल अध्यक्ष हरिराम यादव,नरेश शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
आयोजकों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा भावना के साथ मनाते हुए लोगों को फल वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में सरपंच प्रतिनिधि दरयाव सिंह अहिरवार ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।2…बाइट:डॉ.जयकुमार जैन,भाजपा नेता