शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में श्रीगणेश उत्सव की धूम मची हुई है। सार्वजनिक पंडालों से लेकर गांव-गांव और घर-घर में भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई है।उत्सव को लेकर जगह-जगह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्राम खिरेंटी में आयोजित श्रीगणेश महोत्सव में शेरा नृत्य के साथ लोकनृत्य राई का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल सहित अन्य अथितियों में उनके साथ पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ इंका नेता बाबूलाल पंथी सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इस दौरान वहां चल रहे पारंपरिक शेरा कार्यक्रम में सभी नेताओं ने भाग लिया और ग्रामीणों के साथ शेरा नृत्य किया। सरपंच माधोसिंह सोलंकी एवं ग्रामीणजनों ने विधायक देवेंद्र पटेल एवं अन्य अथितियों का आत्मीय स्वागत किया।