Let’s travel together.

40 वर्षीय नवयुवक सुरेंद्र सिंह की नृशंस हत्या

0 161

पांच आरोपी नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के पुलिस थाना करैरा अंतर्गत ग्राम दावर अली निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह बैस उम्र 40 वर्ष की गांव के ही कुछ लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर कल शाम लाठी, लोहंगी, फरसा आदि से हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार दावर अली निवासी जनक सिंह बैस पुत्र विशाल सिंह बैस उम्र 55 वर्ष ने पुलिस थाना करैरा आकर रिपोर्ट की कि दिनांक 10 जुलाई 2022 को शाम 7:00 बजे मेरा भाई सुरेंद्र अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से अपने गांव दावर अली से करेरा अपने बच्चों के पास जा रहा था तभी मैं ब देवेंद्र गांव से खिरिया घाट मंदिर पर एकादशी की पूजा करने जा रहे थे, तभी मेरे आगे सुरेंद्र सिंह मोटरसाइकिल से निकल कर जा रहा था, उसके बाद शिवलाल कुशवाह के कुआं के पास पहुंचा वैसे ही पहले से सड़क किनारे खड़े हनुमंत सिंह, मोहन सिंह, लक्ष्मी नारायण कुशवाह, हरिओम निवासी दावरअली एवं हरिओम का साला विवेक ठाकुर निवासी श्यामपुर एवं दो अन्य व्यक्तियों ने सुरेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल रोक कर लोहान्गी, फरसा, लाठी आदि से हमला कर दिया और उसकी नृशंस हत्या कर दी। मैं और देवेंद्र सिंह बचाने गये तो एक ने कट्टा निकालकर चलाने का प्रयास किया, तभी हम रूक गए। नगर निरीक्षक सतीश सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302,147,148, 149,341,294 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। सुरक्षात्मक दृष्टि से गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। अपराधियों की तलाश में पुलिस बल भेजा गया है। शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811