Let’s travel together.

सांसद नकुलनाथ को कोरोना से डर नहीं लगता

0 99

छिंदवाड़ा।सांसद नकुलनाथ ने कहा है कि उन्हें कोरोना से डर नहीं लगता। नकुलनाथ पांढुर्णा में कांग्रेस की सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- मैं बहुत पहले पांढुर्णा आने वाला था। पहले कमलनाथजी की सरकार गिर गई। फिर कोविड की पहली और दूसरी लहर की वजह से नहीं आ सका। कार्यक्रम ज्यादा दिन टालना नहीं चाहता था, इसलिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे (छिंदवाड़ा) को कहा कि मेरा कार्यक्रम बनाइए। जवाब मिला कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। जिले में धारा 144 लागू है। मैंने कहा- मुझे कोरोना से डर नहीं। धारा 144 का भी कोई डर नहीं ।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सांसद बेटे नकुलनाथ बिना मास्क ही मंच पर नजर आए। उनके पीछे कुछ कांग्रेस नेता भी बिना मास्क के थे। सांसद का जहां कार्यक्रम रखा गया, उसी पांढुर्णा में कोरोना के 30 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। पांढुर्ना महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है। ऐसे में यहां मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अधिकारियों की चापलूसी कर बन जाते है खास: फिर करते है लोगों को परेशान     |     केमखेड़ी के जंगल में तेंदुआ ने  युवक पर किया हमला ,युवक गंभीर रूप से घायल, तीन बकरियां की मौत     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  की ब्यूटी वेलनेस की छात्राओं ने ऑरेंन इंटरनेशनल भोपाल में किया औद्योगिक भ्रमण     |     मंडल बस्ती हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजित की गई यात्रा का सोमेश्वर धाम पर हुआ समापन      |     चैनपुर ग्राम में होगा हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन     |     मिशन वात्सल्य बालिकाओं को दिया बाल संरक्षण कानूनों पर प्रशिक्षण     |     तानसेन संगीत 2025 समारोह” उत्सव के 101 वर्ष के अवसर पर “पूर्वरंग संगीत समा” का आयोजन 13 दिसंबर को     |     सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित,कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने रखे विचार     |     आमखेड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत, देवनगर मे तीन घंटे से अधिक नेशनल हाईवे पर चक्काजाम     |     स्मृति शेष:: प्रखर पत्रकार: श्री अशोक मानोरिया – गोबिंद देवलिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811