Let’s travel together.

भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर दो बड़े हादसे टले, ट्रकों के सड़क से उतरने पर मची अफरा-तफरी

0 9

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर दो अलग-अलग स्थानों पर बड़े हादसे होते-होते टल गए। दोनों घटनाओं में भारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गए। गनीमत रही कि किसी अन्य वाहन या राहगीर की चपेट में नहीं आने से बड़ा हादसा नहीं हुआ।

पहली घटना में ट्रक का अचानक पहिया फूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर मिट्टी में धंस गया। अचानक ट्रक के नियंत्रण से बाहर होने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ट्रक के पलटने या किसी दूसरे वाहन से टकराने से पहले ही स्थिति संभल गई और बड़ा हादसा टल गया।

वहीं दूसरी घटना प्लाईवुड फैक्ट्री के पास हुई, जहां एक 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गया और पुलिया की ओर जा पहुंचा। ट्रक पुलिया में गिरने से बाल-बाल बच गया। यदि ट्रक पुलिया में गिर जाता तो चालक सहित अन्य लोगों की जान पर बन सकती थी और हाईवे पर भी गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

एक ही दिन में दो घटनाओं ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच एक ही दिन में दो ट्रकों के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरने की घटनाओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के किनारे कई स्थानों पर सड़क की स्थिति और साइड पटरी की मजबूती पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

गौरतलब है कि भोपाल-विदिशा मार्ग को फोरलेन में विकसित करने की परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 1,758 करोड़ रुपए बताई गई है।

गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन जिस तरह भारी वाहन सड़क से नीचे उतर रहे हैं, उससे साफ है कि हाईवे पर सुरक्षा इंतजामों और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। एक दिन पहले भी बालमपुर घाटी पर लोहे की रेलिंग से टकराकर खाई में गिरने से ट्रक बाल बाल बचा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सेवा सहकारी समिति सांची में समिति प्रबंधक ने किया झंडा वंदन     |     परियोजना ‘चहचहाट’ ग्राम पंचायत मांढर में हरेली पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ     |     हरियाली तीज पर सजा श्रृंगार, झूले पर उमंग और प्रकृति पूजन से गूंजा कीर्ति अभिनव होम्स     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अखिलेश शर्मा सम्मानित     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त अंजलि धुर्वे सम्मानित     |     आजादी का पर्व : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा     |     जिला अभिभाषक संघ रायसेन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 7 सितंबर को होगा मतदान, दावेदार हुए सक्रिय     |     जिले में उत्साह के साथ मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस, आन बान शान से फहराया तिरंगा      |     दीवानगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा     |     एसडीएम  ने पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से पूछे विषयवार सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811