Let’s travel together.

मध्यप्रदेश सरकार खनिज संपदा बचाने की मुहिम में,एक जेसीबी व एक बगैर ट्राली के पकड़ा ट्रैक्टर,चार अज्ञात ट्रैक्टर फरार

0 297

विनोद साहू बाड़ी रायसेन 

मध्यप्रदेश की नवीन मोहन यादव सरकार ने बैसे कई फैसले जनहित में लिए और कई फैसलों से जनता परेशानियों से जूझ रही हैं ।
खनिज विभाग की कार्यवाही संदेह में ?
जनवरी माह में मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बने नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने रेत के वैध अवैध उत्खनन की खबरों पर कलेक्टर को एक पत्र लिखा और कलेक्टर महोदय ने भी पाँच जनवरी को खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र लिखकर कारण बताओं नोटिस जारी किए, खनिज विभाग पत्र मिलते ही कुंभकर्णी नींद से जागा और रश्म अदायगी कार्यवाही शुरू कर दी लेकिन उसके बावजूद भी रेत का न खनन बंद हुआँ और न परिवहन जिसके चलते 11जनवरी की रात जिले के उदयपुरा बौरास घाट पर ट्रैक्टर ट्राली चालक से रेत माफियाओं ने गुंडा टेक्स के तीन हजार रुपए माँगे और न देने पर ड्राइवर के साथ मारपीट की ट्रैक्टर मालिक पहुँचा तो उसके साथ भी मारपीट की और उसकी वाइक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया । मौके पर पुलिस के पहुँचने पर बामुश्किल जान बची जो यह दर्शाता हैं कि खनिज विभाग की कार्यवाही संदिग्ध परिस्थितियों को निर्मित करती हैं ।
रेत खदानें बंद होने से आवास की लागत चौगनी
राज्यमंत्री बने नरेन्द्र शिवाजी पटेल की सोच भले ही नर्मदा नदी के दोहन को रोकने की हो या और कुछ हो लेकिन इससे गरीबों के आवास में रेत की लागत तीन गुना बढ़ गई।
ट्रक और ट्रैक्टर मालिक हुए किश्तों से परेशान
खनिज विभाग यह कार्यवाही कितनी वैध और अवैध हैं यह तो सरकार जाने लेकिन रेत माफियाओं और प्रशासन के पाटों के बीच डम्फर व ट्रैक्टर मालिक पिस रहे हैं । रेत खदान सरकारी कागजों में पूर्णतः बंद हैं लेकिन हर घाट पर रेत भरवाई जा रही जिसका रेत माफियाओं द्वारा गुंडा टैक्स के रुप से तीन हजार रुपए सादे कागज पर बसूले जा रहे और उसके बावजूद भी खनिज टीम की कोई गारंटी नहीं । इतनी परेशानियों के बावजूद ट्रैक्टर मालिक किश्त भरने के लिए यह जोखिम भी उठा रहे हैं ।
मिट्टी पर कार्यवाही संदिग्ध
हाल ही में एमपीआरडीसी के द्वारा नवीन फोरलेन हाईवे निर्माण कार्य हुआँ जिसमें लाखों डम्फर पीली मिट्टी का उपयोग हुआँ जिसके लिए शासन द्वारा क्षेत्र में कोई भी मिट्टी खदान स्वीकृत नहीं हुई और यह हजारों डम्फर मिट्टी डल गई जो यह खुद बयां करती हैं कि खनिज विभाग की कार्यवाही किसी इशारे के इंतजार में होती हैं । सिंधीकैंप की कार्यवाही भी इसी का परिणाम हैं ।
इनका कहना-

एक ट्रैक्टर व एक जेसीबी मशीन को मौके पर पहुँचकर जब्त की और चार अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली पर प्रकरण बनाकर कलेक्टर महोदय के न्यायालय में प्रकरण पेश किया जायेगा ।

आर के कैथल जिला खनिज अधिकारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811