Let’s travel together.

मतदाता दिवस के पूर्व महाविद्यालय में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगितायें

0 676

विद्यार्थियों ने कहा लोकतंत्र की सफलता के लिये हो अनिवार्य मतदान की व्यवस्था

दमोह से डॉ अनिल जैन की रिपोर्ट

निर्वाचन आयोग के आदेश और शासकीय पी जी कालेज के प्राचार्य डां के पी अहिरवार के मार्गदर्शन में मंगलवार को महाविद्यालय में मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करने मतदाता दिवस के‌ पूर्व जिला स्तरीय निबंध, चित्रकला, स्लोगन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जिले के पी जी कालेज सहित कमला नेहरु कालेज, टाइम्स कालेज दमोह और पथरिया और हटा कालेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि हर साल 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह 12 वहां राष्ट्रीय मतदाता दिवस है।
मतदान की अनिवार्यता विषय पर लिखे गये निबंध प्रतियोगिता में समर्थ जैन ने जहां पहला स्थान प्राप्त किया वहीं स्नेहा खटीक और छोटू विश्वकर्मा ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में संजय मालाजर ने पहला तथा सानिया ताम्रकार और निकिता जैन ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन में पहली बारी नरेश राजा ने‌ तो जतिन साहू और राम लाल लोधी क्रमशः दूसरे और तीसरे‌ नंबर पर रहे। आडोटोरियम में ‘ इस सदन की राय में लोकतंत्र की सफलता के लिये अनिवार्य मतदान होना चाहिए’ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अपने तर्कों से सदन को संतुष्ट करने की पुरजोर कोशिश की।

इस प्रतियोगिता में पक्ष में पहला स्थान स्नेहा खटीक और देवेंद्र पटेल ने अर्जित किया तो वहीं सिया पटेल और जतिन साहू ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकी विपक्ष में मान्या मिश्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया वहीं चिंकी पसरेजा ने दूसरा और मयंक त्रिपाठी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन अतिथि विद्वान डां अनिल जैन ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डां कमल चौरसिया, डां इन्दिरा जैन, डां के के दुबे, डां अवधेश जैन, डां अनिल जैन (प्रोफेसर), जितेंद्र चौधरी, सहित टीम मैनेजर कमला नेहरू कालेज से डां अराधना श्रीवास, डां शिरीन खांन, पथरिया से डां संध्या शर्मा, टाइम्स कालेज से महेंद्र प्रताप सिंह और हटा से जीवन लाल कुर्मी उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |     आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भोपाल में भव्य मंगल प्रवेश, विद्योदय तीर्थ (हबीबगंज) में होगा चातुर्मास     |     स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान      |     समाज को जोड़ने व संस्कृति की रक्षा ही यादव झोरिया समाज का इतिहास- विष्णुदेव साय     |     हरदा में गरीब आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक खाते में दिखे 7 अरब रुपये, जांच शुरू     |     राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का संदेश     |     उपराष्ट्रपति ने “आरएसएस@100 एक सदी संकल्प की” पुस्तक का विमोचन किया     |     अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811