Let’s travel together.

आदिवासी महिला के चरित्र पर शक में नंगे पांव पति को कंधे पर बैठा घुमाने की सजा

0 124

खरगोन ।मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में देवास जैसा मामला सामने आया है। ऊन थाना क्षेत्र के केली गांव में एक महिला को यह सजा दी गई कि वह अपने पति को कंधे पर बिठाकर गांव में घूमाएं। इससे पहले देवास जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, मामला 45 वर्षीय महिला का है। वह पति का घर छोड़कर गांव लौटी और अपने काका के यहां रहने लगी। वह अपने भाइयों के घर भी नहीं गई। इसी बात को लेकर पति और भाइयों ने उसकी सार्वजनिक पिटाई कर दी। फिर पति को कंधे पर बिठाया और पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। ऊन पुलिस ने पति मगन मनस्या समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला अपने पति का घर छोड़कर पांच माह से काका के घर ही रह रही थी। काका के घर रहने पर पति और महिला के भाइयों ने उसे सजा दी। पूरी घटना 30 जून की है।

पति हत्या के मामले में जेल में था: महिला का पति हत्याकांड में जेल गया था। इस दौरान महिला अपने काका के घर चली गई थी। एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने कहा कि 30 जून को केली में पारिवारिक विवाद हुआ था। एएसआई सुरेन्द्रसिह पंवार भी मौके पर पहुंचे थे। महिला पति के साथ जाने को राजी हो गई थी। समझौता भी हो गया था। काका अनारसिह और महिला के चोट के निशान पर मेडिकल कराकर पुलिस ने समझाइश दे दी थी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पति सहित कैशिया सोयला भटनागर, थावरिया लालसिंग मंडलोई, कालू छाबड़ा, राधु हरदास मंडलोई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

मूकदर्शकों की गिरफ्तारी के लिए बनाई दो टीमें: घटना के दौरान मूकदर्शक 20 से 25 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई है। पुलिस के अनुसार एसपी धर्मवीर सिंह ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। महिला के चार बच्चे हैं। सभी की शादी हो गई थी। महिला पति के साथ जाने को तैयार थी। जब वह 30 जून को सामान लेने काका अनारसिह के घर गई, तभी उसकी पिटाई शुरू हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811