सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
सांची विकासखंड के सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अम्बाड़ी में बिजली के खंभे में करंट आने से संपर्क में आई एक गाय की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। गांव के ग्राम कोटवार प्रेम सिंह ने बताया कि बिजली के खंभे में लंबे समय से करंट आ रहा है। टेस्टर लगाकर देखा तो टेस्टर खंबे में फुल चल रहा है। कई बार बिजली विभाग को खंबे में करंट आने की सूचना दी गई। मगर मौके पर कोई भी अधिकारी बिजली विभाग से नहीं आया है। मंगलवार सुबह जब लोगों ने देखा तो यहां पर एक गाय बिजली के खंबे के समीप मृत अवस्था में पड़ी थी। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के खंभे में लंबे समय से करंट आ रहा है। ऐसे में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। बच्चे भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसको ठीक कराने के लिए बिजली विभाग से शिकायत की गई थी मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बता दें कि एक दिन पहले ही और रात में जोरदार बारिश होने के कारण बिजली के खंभे में करंट आया। गली में उस समय लोगों का आना जाना शुरू नहीं हुआ था। वरना कोई भी संपर्क में आकर अपनी जान गंवा सकता था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में खासा गुस्सा देखा गया है। अगर बिजली विभाग ने इस करंट को बंद नहीं किया तो लोहे के खंबे के संपर्क में अन्य कोई ना आए इसके लिए लोगों ने उसे पॉलिथीन से बांधने का विचार बनाया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post