Let’s travel together.

तुर्की व सीरिया में आया भूकंप सदी की सबसे बड़ी त्रासदी : संयुक्त राष्ट्र संघ

95

अंकारा | संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप इस क्षेत्र में सदी की सबसे बुरी घटना है। मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव और आपातकालीन राहत समन्वयक मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा, सोमवार को यहां जो हुआ, इस क्षेत्र में 100 वर्षों में सबसे खराब घटना थी।

ग्रिफिथ्स ने कहा, 100 से अधिक देशों ने तुर्की में आपातकालीन राहत दल भेजे हैं, लेकिन इससे अधिक की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के लिए धन जुटाने और प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अपील करेगा।

उन्होंने कहा, हमारे पास तुर्की के लोगों की मानवीय सहायता के लिए अपील करने के लिए एक स्पष्ट योजना है, और हम सीरिया के लोगों के लिए भी कुछ ऐसा ही करेंगे।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने आपदा के दूसरे चरण के लिए चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा, तुर्की और सीरिया में स्वास्थ्य सेवाओंे में बहुत अधिक सुधार की जरूरत है।

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने शनिवार शाम को घोषणा की कि सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या तुर्की में बढ़कर 22,327 हो गई, जबकि देश में 80,278 लोगों के घायल होने की सूचना है।

तुर्की के भूकंप प्रभावित दस प्रांतों में खोज और बचाव के प्रयास अब आपदा के छठे दिन मलबा हटाने की ओर हो गया है। हालांकि इमारतों के मलबे में बचे लोगों को खोजने की कोशिश भी जारी है। शनिवार को मलबे से निकाले गए घायलों की संख्या बहुत कम थी।

तुर्की मेडिकल एसोसिएशन ने भूकंप के बाद होने वाली संक्रामक बीमारियों के बारे में चेतावनी दी है। संस्था की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बिजली, पानी और सीवरेज जैसे बुनियादी ढांचे को नुकसान से पानी और खाद्य जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

यह इन्फ्लूएंजा और कोरोनावायरस जैसे तीव्र श्वसन संक्रमणों के लिए जोखिम बढ़ाता है, साथ ही खुजली, जूं, कवक और डायरिया रोगों जैसे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने शनिवार को कहा कि विदेशी टीमों सहित कम से कम 1 लाख 60 हजार लोग खोज और बचाव प्रयास में लगे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के सभी राज्य छात्रावास भूकंप पीड़ितों के लिए आरक्षित होंगे, विश्वविद्यालय के छात्रों को गर्मियों तक दूरस्थ शिक्षा प्राप्त होगी।

तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने जर्मनी और ऑस्ट्रिया की निंदा की, क्योंकि उनकी टीमों ने सुरक्षा खतरों के कारण अपने प्रयासों को रोक दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811