टोल टैक्स की नई व्यवस्था:हाईवे पर उतना ही टोल देना होगा, जितनी गाड़ी चली हो, कैमरे रिकॉर्ड करेंगे सफर
शिवलाल यादव
रायसेन।रायसेन के सेहतगंज भोपाल रोड़ स्थित टोल टैक्स प्लाजा सहित मप्र के सभी हाईवे पर जल्द ही टोल टैक्स की नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके मुताबिक नेशनल हाईवे पर वाहनों को सिर्फ उतना ही टोल टैक्स देना होगा। जितना कि वो उस हाईवे पर चला हो। इसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम से लागू किया जा रहा है। इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है। एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने इसके लिए प्रदेश में सबसे पहले भोपाल-जबलपुर और जबलपुर-रीवा नेशनल हाईवे,हाइवे भोपाल रोड़ को चुना है।
जबरिया टैक्स वसूलने के आरोप
यहां हर 10 किमी की दूरी पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्नेशन कैमरे (एएनपीआर) लगाए जाएंगे। ये कैमरे हाईवे से जुड़ने वाली सड़कों पर भी लगेंगे। एएनपीआर ये नजर रखेगा कि वाहन किस लोकेशन से एनएच पर आया। मसलन यदि कोई वाहन छोटी सड़क से हाईवे पर आया और दो किमी बाद ही टोल प्लाजा आ गया तो प्लाजा टोल सेहतगंज पर मौजूद गाड़ी के डाटा के अनुसार सिर्फ दो किमी का ही टोल लगेगा। अभी एक टोल से दूसरे तक की दूरी की पूरी रकम वाहनों से वसूली जाती है, भले ही आप वहां नहीं जा रहे हों।यहां के कर्मचारियों द्वारा जबरिया मनमाना टैक्स वसूलने की खबरें आएदिन सामने आती हैं।कर्मचारियों की मारपीट गुंडागर्दी के मामले जब तब उजागर होते रहते हैं।वाहन चालकों के यह भी आरोप है कि सेहतगंज की एक शराब आश्वनी के ट्रक टैंकर अन्य वाहनों से टोल टैक्स आखिर क्यों वसूल नही किया जा रहा है।इतना ही नहीं यदि कुछ मीडिया कर्मियों के वाहनों को रोककर आसपास के इलाकों से कवरेज करने के लिए जाना होता उनसे वाहन टैक्स जबरन वसूला जाता है।