Let’s travel together.

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत

0 134

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने इसकी पुष्टि की है। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में 15 लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम कुल्लू को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने इसकी जानकारी दी। वहीं, हादसे के देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर का दौरा रद्द कर दिया है। वह कुल्लू रवाना हो गए हैं।

सड़क धंसना बताया जा रहा हादसे का कारण: हादसे का कारण सड़क धंसना बताया जा रहा है। रविवार रात को हुई बारिश के कारण हादसे वाली जगह में हल्का भूस्खलन हुआ था। मलबा रोड पर आ गया था। सुबह जब बस कुल्लू की तरफ आ रही थी तो सड़क अचानक धंसने से नीचे जा गिरी। हालांकि इससे पहले यहां से दो से तीन बसें निकल चुकी थीं। वहीं, बचाव अभियान में देरी के चलने लोगों ने प्रशासन व स्थानीय विधायक पर गुस्सा निकाला।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक: वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार: पीएमओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की घोषणा की है। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811